बता दें कि गोबिंद सागर झील को बिलासपुर के कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा कोलडैम जलाशय में भी क्रूज, स्टीमर आदि चलाने के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर किया है। टेंडर आवंटित होने के बाद कोल डैम में हरनोड़ा से लेकर तत्तापानी तक 30 किलोमीटर लंबी झील का नजारा क्रूज, स्टीमर से लिया जा सकेगा।
गोबिंद सागर झील में अक्तूबर से पर्यटक क्रूज की सवारी कर सकेंगे। कोलडैम जलाशय में भी क्रूज आदि चलाने के लिए टेंडर किया गया। 15 से 20 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन दोनों जलाशयों में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा-
आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर।