फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर उमड़े सैलानी: शिमला के सर्कुलर रोड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन; मनाली भी हुआ पैक, तस्वीरें

Sat, 03 Oct 2026 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में  वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मनाली भी पर्यटकों से पैक हो गया है। देखें तस्वीरें 
विज्ञापन
1 of 6
शिमला में वीकेंड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल प्रदेश में लंबे केंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियों का पैकेज बनने के चलते शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग सुबह 11:00 बजे ही पैक हो चुकी थी। ऐसे में गाड़ियों की कतारें लिफ्ट से टॉलैंड तक पहुंच गईं। वहीं विधानसभा से बालूगंज तक भी ट्रैफिक जाम था। सड़कों पर सुबह से वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार को होटलों में 70 फीसदी आक्यूपेंसी थी जो आज शाम तक 100 फीसदी होने की उम्मीद है। शहर के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के मालरोड, रिज मैदान समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 6
शिमला में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद
 कई जगह पार्किंग पैक
 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं।  कई जगह पार्किंग पैक नजर आई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती रहीं। कार्ट रोड स्थित लिफ्ट के बाहर भी पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग कराने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर दीं, जिससे दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

3 of 6
रोहतांग दर्रा में सैलानी। - फोटो : संवाद
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले दो महीनों से शहर में पर्यटकों की आवाजाही घट गई थी। इस कारण पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी मायूस थे, लेकिन अब लॉन्ग वीकेंड बनने के चलते लोगों ने पैकेज बनाकर शिमला का रुख किया है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में घूमने आए पर्यटक सुबह की ठंडक के बाद अचानक बढ़ रही गर्मी का खूब आनंद ले रहे हैं। यहां खुले जूस कॉर्नरों पर पर्यटक जूस और सॉफ्टी का आनंद ले रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस वजह से इन कॉर्नरों पर पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं लंबे वीकेंड पर मनाली की सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर के होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। 

4 of 6
कुल्लू में वीकेंड पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद
विंटर सीजन से पहले कुल्लू में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम
जिला कुल्लू में विंटर पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। खासकर सप्ताह के अंतिम दिनों में मनाली के साथ-साथ मणिकर्ण और बंजार घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ गई है। वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनने लगी है। पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
मनाली माल रोड की शाम। - फोटो : संवाद
वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली
 वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। दो दिन में चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 150 वोल्वो बसों में भी हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से माल रोड सहित शहर के बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल रही। लंबे समय से पर्यटन कारोबार में तेजी का इंतजार कर रहे कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटने लगी है। मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों ने मौसम का आनंद लेने के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतांग में सैलानी। - फोटो : संवाद
रोहतांग दर्रा, सिस्सू, अटल टनल और सोलंगनाला में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। कई पर्यटक बर्फबारी की उम्मीद में मनाली पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ पर्यटक प्राकृतिक नजारों और ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। सामान्य सैर-सपाटे के साथ पर्यटक साहसिक गतिविधियों और ट्रैकिंग को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक हामटा और भृगु झील की ट्रैकिंग के लिए निकल रहे हैं। ट्रैकिंग रूट पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ पर्यटक पहाड़ों की ठंडी फिजाओं में समय बिता रहे हैं। शनिवार दोपहर तक मनाली में होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 तक पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें