फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में जमीन की निशानदेही पर फिलहाल रोक, इस वजह से प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

Tue, 22 Jul 2025 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में जिन लोगों ने डिमार्केशन के लिए आवेदन किया है उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। जमीन की डिमार्केशन पर सरकार ने रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जमीन की डिमार्केशन (निशानदेही) पर रोक लगा दी है। बारिश के मौसम में जमीन पर झाड़ियां और घास उगने के कारण यह फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि अगर ऐसी स्थिति में जमीन की निशानदेही की भी जाती है तो वह सटीक नहीं होगी। मौसम साफ होने पर ही इस कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। जिन लोगों ने डिमार्केशन के लिए आवेदन किया है। पटवारी और कानूनगो उसकी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। मौसम खुलते ही जमीन की निशानदेही की जा सकेगी। प्रदेश में हर महीने तीन सौ से ज्यादा डिमार्केशन होती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे और प्लॉट की पैमाइश को लेकर कानूनगो और पटवारी की ओर से तिथि निर्धारित की होती है। बाकायदा सरकार ने सर्किल स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिन पटवारी और कानूनगो पटवार सर्किल में लोगों को सेवाएं देंगे, अन्य तीन दिन फील्ड में काम करेंगे। लेकिन अब पटवारी और कानूनगो सर्किल में ही लोगों को जमीन संबंधित कागजात उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने डिमार्केशन के लिए आवेदन किया है, उन्हें अगली तारीख दी जाएगी। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि जिन प्लॉट में झाड़ियां और घास उगा हुआ है। अगर उसकी सफाई की जाती है तो ऐसी स्थिति में डिमार्केशन की जा सकती है।

निर्माण गतिविधियों पर भी लगी है रोक
मूसलाधार बारिश के चलते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) और स्थानीय निकायों ने भी भवनों के निर्माण पर रोक लगाई है। जमीन की खोदाई करने से साथ लगते भवनों को खतरा हो रहा है। कई मकानों के डंगे गिर रहे हैं, जबकि कई लोगों के घरों के आगे जमीन धंस रही है। मौसम खुलने के बाद ही भवनों का निर्माण किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें