फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Theog Water Supply Scam: ठियोग पानी आपूर्ति गड़बड़झाला, एफआईआर में नामजद होंगे निलंबित इंजीनियर, ठेकेदार

Sat, 08 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में हुए करोड़ों के गड़बड़झाले में किस इंजीनियर और ठेकेदार का कितना रोल रहा है। इसे भी एफआईआर में दर्शाया जा रहा है। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
ठियोग पेयजल घोटाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में हुए करोड़ों के गड़बड़झाले में दर्ज एफआईआर में निलंबित इंजीनियर और ठेकेदार नामजद होंगे। विजिलेंस पूर्व में की गई जांच को आगे बढ़ाते हुए एफआईआर में इनके नामों को शामिल कर रही है। गड़बड़झाले में किस इंजीनियर और ठेकेदार का कितना रोल रहा है। इसे भी एफआईआर में दर्शाया जा रहा है। विजिलेंस का दावा है कि एक महीने के भीतर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। विजिलेंस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। किसी भी हिमाचल से बाहर न जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच को आधार बनाते हुए यह केस दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में ही इंजीनियरों और ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है। जल शक्ति विभाग के निलंबित इंजीनियरों, ठेकेदारों और लोगों के बयान आपस में मेल भी नहीं खा रहे हैं। यह भी पता चला है कि जल शक्ति विभाग की ओर से जारी किए गए टेंडर की शर्तों के मुताबिक कार्य नहीं हुआ है। शर्तों के मुताबिक ठियोग के लेलू पुल के पास से स्वच्छ पानी की सप्लाई की जानी थी, लेकिन जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने इस स्थान से टैंकरों और पिकअप में पानी भरा ही नहीं। टैंकर और पिकअप के चालकों ने नालों से पानी भरकर लोगों पिलाया है। इस मामले में 90 लोगों को बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि ठियोग में पिछले साल गर्मियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए ठेकेदार को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया। टैंकरों के नाम पर जिन वाहनों के नंबर दिए गए, उनमें मोटरसाइकिल एवं कारों के अलावा एक अफसर की सरकारी गाड़ी के पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें