फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: हिमाचल में बिजली उत्पादन की तैयारी में तेलंगाना, सीएम सुक्खू से दिल्ली में मिलकर जताई इच्छा

Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

गुरुवार को नई दिल्ली में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क सीएम सुक्खू से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पीएसयू/केंद्रीय पीएसयू से बीओओटी आधार पर 22 जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव के जवाब में, तेलंगाना के विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस दल ने विद्युत सचिव राकेश कंवर के साथ भी चर्चा की।

इस टीम ने सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा किया और सिफारिश की है कि 100 मेगावाट से अधिक जल विद्युत परियोजना की क्षमता वाले स्थलों के लिए रुचि व्यक्त की जा सकती है। प्रदेश के लिए अधिक बिजली उत्पादन और राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें