फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: अध्यापक पर छात्रा से अनुचित स्पर्श का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

उपमंडल चुराह के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात टीजीटी शिक्षक पर छात्रा के साथ अनुचित स्पर्श का आरोप लगा है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंबा जिले के उपमंडल चुराह के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात टीजीटी शिक्षक पर छात्रा के साथ अनुचित स्पर्श का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस चौकी नकरोड़ से ई-मेल के माध्यम से थाना तीसा में शिकायत आई।

विज्ञापन


इस मामले में स्कूल प्रधानाचार्य ने शिकायत दी है। बताया गया कि छात्रा ने अपने पिता के साथ मिलकर इस घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से प्रधानाचार्य और विद्यालय की यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष को दी थी।

स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) चंबा को जानकारी दी गई। वहां से निर्देश मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को भेजी गई। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें