रेणुका प्लेयर ऑफ दी सीरीज रहीं
वेस्टइंडीज के साथ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ठाकुर का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन मैचों में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ दी सीरीज का खिताब अपने नाम किया। आखिरी वनडे में रेणुका ने 9.5 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले मैच में उन्होंने 5 और दूसरे में एक विकेट लिया था।
हरलीन भी चमकीं, तीन मैचों में बनाए 160 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ हरलीन देओल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। तीन मैचों में हरलीन ने 160 रन बनाए। इसमें एक शतक भी है। पहले मैच में हरलीन ने 44 और दूसरे में 115 रन बनाए थे। हालांकि, आखिरी मैच में वह एक रन पर आउट हो गईं।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि तनुजा अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय फार्मेट में डेब्यू करने वाली हिमाचल से चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय टीम से शुक्रवार को प्लेइंग 11 में एक साथ सूबे की तीन खिलाड़ी खेलीं।