फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता के प्रहरी: नेताजी ने डलहौजी में लिया था स्वास्थ्य लाभ; जहां से पीते थे पानी वो बावड़ी आज भी मौजूद

Fri, 15 Aug 2025 11:40 AM IST
अंकेश डोगरा विशाल आनंद, डलहौजी (चंबा)।

सार

वर्ष 1937 में आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस ने डलहौजी में लगभग सात महीने का समय बिताया और स्वास्थ्य लाभ लिया था। जहां रोजाना सुभाष चंद्र बोस बावड़ी का पानी पीते थे वो आज भी मौजूद है। 
विज्ञापन
डलहौजी में दोस्त डॉ. धर्मवीर के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी डलहौजी से आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस का गहरा नाता रहा है। वर्ष 1937 में उन्होंने डलहौजी में लगभग सात महीने का समय बिताया और स्वास्थ्य लाभ लिया था। यहां चौक का नाम सुभाष चौक रखा गया है। वहां पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। वहीं, गांधी चौक के नजदीक सुभाष बावली नामक पर्यटन केंद्र स्थल है, जहां रोजाना सुभाष चंद्र बोस बावड़ी का पानी पीते थे।

विज्ञापन


नेता जी 1937 में जब ब्रिटिश हुकूमत से आजादी की लड़ाई के चलते जेल में बंद थे तो उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पैरोल पर रिहा किया और वह स्वास्थ्य लाभ के लिए डलहौजी आ गए। जब यह बात उनके दोस्त डॉ. धर्मवीर को पता चली तो उन्होंने अपने बंगले कायनांस में ठहरने का उनसे आग्रह किया। जहां पर नेता जी पानी पीते थे, वह सुभाष बावड़ी के नाम पर गांधी चौक के पास जंदरीघाट रोड पर आज भी स्थित है। 

डलहौजी के खुशनुमा मौसम में स्वास्थ्य लाभ लेकर नेता जी सात माह के बाद लौटे और फिर से आजादी की जंग में कूद पड़े। जहां पर वह ठहरे थे वह कायनांस बंगला आज भी मौजूद है, मगर निजी बंगला होने के कारण यहां कोई जा नहीं सकता। एक सरकारी स्कूल का नाम भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें