फोन कॉल को किया सार्वजनिक
फोन कॉल का यह ऑडियो रिकार्ड हुआ जिसे परिजनों से पुलिस को सौंपने के साथ सार्वजनिक भी किया है। इस ऑडियो में आर्यव पिता से बात करता हुआ रो रहा है। जब उसके पिता पीजी के केयर टेकर से बात करते हैं। इस बीच केयरटेकर भी बच्चे की शिकायत पिता से करता है कि आपका बच्चा बालकनी और रेलिंग पर लापरवाही से बैठा रहता है। आर्यव के पिता केयर टेकर से पीजी के मालिक का नंबर भी लेते हैं। इन पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।