फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 18 Nov 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के टकसाल क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र गोपाल निवासी गांव पुरला डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन ने शुक्रवार देर रात अपने घर में फंदा लगा लिया। जिसकी सूचना परवाणू पुलिस को दी। सूचना मिलते ही युवक को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परवाणू पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसमें परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें