अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परवाणू के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
जिलेभर में 2,500 से ज्यादा लोगों ने किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर के शिक्षण संस्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जिला आयुष विभाग की ओर से परवाणू के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई। जिलेभर में विभाग की ओर से आयोजित योग शिविराें में लगभग 2,500 लोगों ने भाग लिया। जिला आयुष अधिकारी सोलन डॉ. निशा वर्मा पंवार ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर को सक्रिय, निरोग और मानसिक रूप से शांत रखने में योग एक सच्चे साथी की भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला योग नोडल अधिकारी डॉ. मंजेश्वर शर्मा व डॉ. सोनिया धीमान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, युवा मंडल, निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र, एनसीसी व अन्य खेल से जुड़े बच्चों सहित लगभग 500 लोग उपस्थित थे।
सुबाथू छावनी अस्पताल में लगाया योग शिविर
सुबाथू(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबाथू छावनी परिषद की ओर से छावनी अस्पताल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी (सीईओ) निशांत गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक पारस कोहली ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। शिविर में छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा, छावनी अधीक्षक कुलदीप कौर और आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। संवाद
बीएल स्कूल कुनिहार में बच्चों ने की योग क्रियाएं
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी क्रियाओं का अभ्यास करवाया। संवाद
बच्चों ने पोस्टर बनाकर जागरूक किए लोग
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर के आर्य समाज मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुबह उठकर योगा करने की शपथ ली और सभी को योग करो और स्वस्थ जीवन पाओ का संदेश दिया। इसमें छोटे स्कूली बच्चों से लेकर युवाओं व अन्य महिलाओं व पुरुषों ने भी योगासन कर अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाए और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। संवाद
बद्दी में लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योगाचार्य डॉ. किशोर ठाकुर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री हरिओम योग सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मेला राम चंदेल ने योग साधकों को निशुल्क योग टी-शर्ट वितरित की। वहीं, नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से मीठे जल की छबील लगाई गई। भारत विकास परिषद चैरिटेबल लैब ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
चायल में पर्यटकों संग लोगों ने किया योग
चायल(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चायल क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से घूमने आए पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिकाओं रीना ठाकुर और ज्योति ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया और योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। संवाद
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में छात्रों ने किया प्राणायाम
चायल(सोलन)। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान विश्व के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान चायल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र अध्यापक और चायल ग्राम के अनेक ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया और योग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं आत्मानुशासन का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यकारी प्रधानाचार्य मेजर कपिल शालीमठ और कार्यकारी शिक्षाधिकारी अनिता नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संवाद
मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान में छात्राओं ने किए योगासन
सोलन। मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई। इस विशेष अवसर पर मुख्य वक्ता मोनिका ने नर्सिंग छात्राओं और अध्यापकों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महक, संजना और वैष्णवी ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए, जिसमें 200 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद
दाड़लाघाट में योग दिवस पर क्रीड़ा भारती का कार्यक्रम
दाड़लाघाट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली ने बाडूबाडा मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने योग को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम बताया। क्रीड़ा भारती ने महिला सशक्तीकरण के लिए स्थानीय महिला वॉलीबॉल टीम को खेल किट वितरित की। दाड़लाघाट पंचायत के प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयुर्वेदिक अस्पताल में दी योग की जानकारी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोलन के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों से नियमित योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। शर्मा ने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी अनीता गौतम ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
नौणी विवि में 250 से अधिक लोगों ने किया योग
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थी। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें विद्यार्थी, संकाय सदस्य, कर्मचारी और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की टीम शामिल थी। योगानंद स्कूल ऑफ स्पिरिचुअलिटी एंड हैप्पीनेस के विशेषज्ञों ने सत्र संचालित किए। विभागाध्यक्ष निधीश यादव, रमा मिश्रा और गौतम साहू इस दल में थे। अनुसंधान निदेशक देविना वैद्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद
चायल स्थित राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग व पर्यटक। संवाद