फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: करण चंदेल व रूपम ने भाषण में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
बद्दी के घरेड़ स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्रा- संवाद।
विज्ञापन
घरेड़ स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ में विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं नशा तस्करी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर प्रवक्ता ममता रानी ने किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में करण चंदेल व रूपम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वाति द्वितीय और हिमांश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान रसायन विज्ञान प्रवक्ता चंद्र भागा, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता प्रतिभा कौशल, किरण, करण, राजीव तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू रामपाल ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और नशा तस्करी के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें