फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासनों के रंग में रंगा

Tue, 21 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर औद्योगिक शहर बद्दी के दशहरा मैदान में पतंजलि योग पीठ की युवा भारत इकाई के सौजन्य से जिला स्तर पर योग दिवस मनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर औद्योगिक शहर बद्दी के दशहरा मैदान में पतंजलि योग पीठ की युवा भारत इकाई के सौजन्य से जिला स्तर पर योग दिवस मनाया गया। योग दिवस का मंगलवार तड़के सुबह सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक रामकुमार चौधरी और केएल ठाकुर ने द्वीप जलाकर किया।
विज्ञापन

 
युवा भारत के जिला प्रभारी किशोर ठाकुर ने पतंजलि योग समिति द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल करवाया गया। बद्दी बरोटीवाला की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ कई स्कूलों के छात्रों ने भी योग क्रियाएं सीखने में दिलचस्पी दिखाई।
 
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, नप अध्यक्ष मदन चौधरी, पूर्व चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एनपी कौशिक, कुलदीप राणा, सुरेश चौधरी, पार्षद संदीप सचदेवा, सतवीर कौर, निर्मला ठाकुर, सुषमा कुंडलस, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुंडलस, हरिओम योगा सोसायटी अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, सुरेंद्र हमीरपुरी, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य, आरएसएस के जिला कार्यवाह महेश कुमार, पंकज गुप्ता, दर्शन सिंह सैणी, कैप्टन डीआर चंदेल, मेला राम चंदेल, गुरमीत कुंडलस, गुलाब राय, पंडित शिवकुमार शर्मा, बाबू बंत राम, बेली राम, संजीव शर्मा, विनोद खन्ना, अजीत जैन, गुलाब राय, वीपी मिश्रा, अंजुमन, योग प्रशिक्षक राजेश राणा और संगीता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां हुए कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नालागढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों सौर, राम शहर, कुठाड़, कृष्णगढ़, चंडी, पटटा, गोयला, बढ़लग, चामियां, मझोली, खेड़ा, लोदी माजरा, मानपुरा, गुल्लरवाला, बरोटीवाला, बददी, नालागढ़, किशनपुरा सहित नव आदर्श पब्लिक स्कूल, ऋषि आदर्श पब्लिक स्कूल, टेगौर वन स्थली स्कूल कुठाड़, कृष्ण पब्लिक स्कूल, गीतांजलि स्मार्ट स्कूल, सुशीला पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों को योग आसन करवाए गए।

रामदेव के कैंप में पहुंचे कांग्रेस विधायक
देश को कांग्रेस से मुक्त करने का संकल्प लेकर देश भी जनता के बीच जा रहे योग गुरु बाबा रामदेव की संस्था के जिला स्तरीय योग कैंप में कांग्रेसी विधायक राम कुमार चौधरी, नप अध्यक्ष मदन चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का समूह भी पहुंचा था। विधायक सहित अन्य कांग्रेसियों ने भी पतंजलि की इन योगिक गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर के दौरान बद्दी में कांग्रेस और बाबा रामदेव के बीच की फूट का प्रभाव नग्णय ही नजर आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें