पिंकाथॉन दिवस के मौके पर महिलाओं ने की विभिन्न गतिविधियां, 40 ने लिया हिस्सा
योगा, नाटी और जुंबा डांस ने बांधा समां, सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठोडो ग्राउंड में पिंकाथॉन दिवस मनाया गया। पींकथॉन हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर शीला कौशल और चंपा ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शहर की 40 महिलाओं और चार युवतियों ने योग, व्यायाम और जुंबा डांस जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। शुरुआत प्राणायाम से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने योग और व्यायाम किया। इस दौरान पारंपरिक पहाड़ी नाटियों पर भी महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी चीफ कैप्टन सुरेंद्र जगोटा मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज गुप्ता, पूजा हांडा और कृष्णा ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से शरीर ऊर्जावान रहता है। उन्होंने कहा कि महिला के स्वस्थ रहने से पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
पिंकाथान हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर शीला कौशल ने कहा कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योग और नियमित व्यायाम की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि पींकथॉन हिमाचल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार ऐसे आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम में अनिता ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, आरती ठाकुर, कमलेश धरोच, कौशल्या देवी, किरण कौशल, कुसुम गुप्ता, मधु तनवर, मधु शर्मा, माल्ती शर्मा, मंजू रघुवंशी, मंजू मेहता, मीना संगल, मीरा धलेटा, नमृता ठाकुर, नीलम वर्मा, नीना देवी, नीरा बंसल, पार्वती वर्मा, प्रवीण संधु, रीना शर्मा, रीना नेप्टा, रीता ठाकुर, रीतू शर्मा, सलिता शर्मा, संतोष शर्मा, संतोषी काम्टा, सविता शर्मा, शांति जेसवाल, शारदा मेहता, सुनीता ओबराय, सुनीता महाजन, सुनीता सिंह, सुनीता कुमारी और सुषमा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।