फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्वकर्मा की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
देऊंघाट में विश्वकर्मा सभा ने किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्वकर्मा सभा ने देऊंघाट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष तीर्थ भांबरा ने की। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज ने यज्ञ का आयोजन कर समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षा उप-निदेशक कर्मचंद धीमान उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सभा की ओर से उत्कृष्ट प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। सभा के महासचिव अजय धीमान ने भगवान विश्वकर्मा और उनके पुत्रों के कर्म प्रधान जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष मदन हिमाली, यशपाल धीमान, सचिव विजय धीमान, सचिव ध्यान चंद धीमान, कोषाध्यक्ष ओमकार नाथ, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीरा धीमान, महिला उपाध्यक्ष रचना धीमान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप धीमान, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सलाहकार गुलाब सिंह नामधारी, प्रचार सचिव गोपाल सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें