फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक भूख बढ़ जाए तो समझो डायबिटीज

Thu, 07 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
भूख अधिक लगती हो, पेशाब भी अधिक आ रहा तथा प्यास भी अधिक लगे तो सतर्क हो जाएं। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भूख अधिक लगती हो, पेशाब भी अधिक आ रहा तथा प्यास भी अधिक लगे तो सतर्क हो जाएं। हो सकता है आप मधुमेह (डायबिटीज) रोग की गिरफ्त में हो। ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाकर जांच करवानी चाहिए। यह बात स्वास्थ्य विभाग की ओर से नालागढ़ में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. कुलदीप जसवाल ने  कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मधुमेह से देश में 35 करोड़ लोग ग्रस्त हैं। बीस सालों में यह आंकड़ा दोगुणा हो जाएगा। यह रोग आरामदायक जीवन शैली, असंतुलित खान पान, व्यायाम न करने तथा तंबाकू के सेवन करने से होती है। इस बीमारी में रोगी को अधिक भूख लगती है, अधिक पेशाब आता और और अधिक प्यास लगती है। उन्होंने हैरानी जताई कि अब इस बीमारी से गांवों के लोग भी ग्रसित होने लगे हैं। वर्ष 2012 में अकेले मधुमेह से डेढ़ करोड़ लोगों की मौत हुई थी। बताया कि रोगियों को अपनी आंख, गुर्दे और दिल की जांच समय-समय पर करानी चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग के नई योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस बीमारी से बचने के लिए रोज व्यायाम करना चाहिए तथा संतुलित आहार लेना चाहिए। इसके लिए लोग विभाग के किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं।
  इस मौके पर पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान बाबू राम ठाकुर, बीडीसी देवीशरण, सूत्र संस्था से दुर्गा थापा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शकुंतला, वार्ड सदस्य कुसुम, रविंद्र, मीना, स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षक कमला देवी, सोहन समेत आशा वर्कर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में ओमलता और शीला प्रथम
नालागढ़ में विश्व स्वास्थ्य दिवस मधुमेह पर विजय पाना शीर्षक से मनाया गया। इसी विषय पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें ओमलता और शीला समूह की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। किरण, कमलेश और माया की टीम ने दूसरा तथा शकुंतला, बृजबाला तथा विद्या की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएमओ ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें