फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पढ़ाने के लिए प्रभावशाली संचार जरूरी

Fri, 29 Mar 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताए संचार कौशल के गुण
डाइट नाहन में प्रवक्ताओं की क्षमता निर्माण कार्यशाला में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में अध्यापकों को प्रशिक्षण देने वाले प्रवक्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए स्टार प्रोजेक्ट के तहत कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। कार्यशाला के चौथे दिन प्रो. अमर सिंह ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की।
उन्होंने बताया कि पढ़ाने के लिए प्रभावशाली संचार सबसे अधिक जरूरी है जिसके लिए संचार कौशल का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने संचार के विभिन्न प्रकार, तत्व और महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान ने प्रवक्ताओं को संचार कौशल के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं डॉ. आईडी राही ने अच्छे प्रश्न पत्र के गुण और उसके निर्माण की प्रक्रिया से प्रवक्ताओं को अवगत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें