फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में उत्तराखंड का आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी से निलंबित किया गया था और फर्जी आधार कार्ड का कर रहा था इस्तेमाल
विज्ञापन

अर्की के सूरजपुर स्थित हनुमान मंदिर में दिया था चोरी को अंजाम
19 मार्च को मूर्ति, आभूषण समेत नकदी पर किया था हाथ साफ
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। अर्की क्षेत्र के हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के एक व्यक्ति को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। इससे पहले आरोपी आईटीबीपी में तैनात था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को गांव सूरजपुर अर्की निवासी एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 मार्च को रात के समय एक अज्ञात व्यक्ति सूरजपुर के हनुमान मंदिर से हनुमान की मूर्ति, आभूषण और 200 रुपये चुराकर ले गया है। जिस पर थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान 28 मार्च को वारदात में संलिप्त आरोपी अशरफ अली (37) पुत्र अखमल निवासी कालसी उत्तराखंड को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी पहले आईटीबीपी में कार्यरत था, उसे वहां से डिसमिस किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साहिल रावत के नाम से फर्जी आधार कार्ड बना रखा था और उसका इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस को भी आरोपी ने वही आधार कार्ड दिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें