फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में येलो लाइन का काम शुरू, 1500 वाहनों को मिलेगी पार्किंग सुविधा

विज्ञापन
शहर में लगी येलो लाइन। संवाद - फोटो : गिरफ्तार आरोपी हिमांशु।
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर लगेगी लगाम, पहले चरण में 700 मीटर एरिया में 150 वाहन होंगे पार्क
विज्ञापन

निगम अधिकारी दूसरे फेज का एस्टीमेट कर रहे तैयार, जल्द लगेंगे टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने येलो लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में 700 मीटर रनिंग एरिया में लाइन लगाई गई है, जिससे 150 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। वार्ड स्तर पर कुल 1,500 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले शहर में येलो लाइन नहीं होने के कारण अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती थी और मुख्य सड़कों व वार्डों में बेतरतीब वाहन खड़े रहते थे। नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस के सहयोग से शहर में मार्किंग करना शुरू किया है। येलो लाइन उन जगहों पर लगाई जा रही है जहां वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। पहले चरण में चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड, सपरून के आजीविका परिसर के पास और शामती में लाइन लगाई गई है। दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव तैयार है, मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
वार्ड के लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
नगर निगम के 17 वार्डों में येलो लाइन लगाने के बाद वहां रहने वाले लोगों को पार्किंग में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों को अपने वाहनों के नंबर निगम कार्यालय में जमा करने होंगे। मार्किंग एरिया में संबंधित वाहन का नंबर अंकित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क भी होगा निर्धारित
नगर निगम की ओर से पार्किंग शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए मामला आमसभा में जाएगा। आमसभा में सभी पार्षदों के निर्णय के बाद पार्किंग शुल्क निर्धारित होगा। इसके बाद लोगों को शुल्क अदा करना होगा।

शहर में 30 हजार छोटे-बड़े वाहन
शहर में करीब 30,000 छोटे-बड़े वाहन हैं, जिनमें से अधिकांश सड़क किनारे ही खड़े होते हैं। नगर निगम ने वार्डों में पार्किंग की जगह तलाशना शुरू कर दिया है। वर्तमान में शहर में लगभग 10 पार्किंग स्थल हैं, इसके अलावा 3-4 प्राइवेट पार्किंग भी हैं। अग्निशमन विभाग और निगम कार्यालय के पास पार्किंग बनाने का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कोट
शहर में पहले चरण में पार्किंग सुविधा देने के लिए 700 मीटर रनिंग एरिया में 150 वाहनों के लिए येलो लाइन लगाई गई है। आगामी दिनों में पार्किंग अलॉट की जाएगी और पहले से वहां वाहन खड़े करने वाले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ऊषा शर्मा,महापौर,नगर निगम

शहर में लगी येलो लाइन। संवाद- फोटो : गिरफ्तार आरोपी हिमांशु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें