फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
नालागढ़ में ब्लाक कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक हरदीप बावा- स्रोत- ब्लाक कांग्रे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। कांग्रेस की नालागढ़ ब्लाॅक इकाई ने मनरेगा का नाम व स्वरूप बदलने के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में कांग्रेस से जिलाध्यक्ष सुभाष वरमानी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कहा कि केंद्र सरकार योजना का नाम व स्वरूप बदलकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष वरमानी ने कहा कि इस योजना में आए बदलाव के कारण अब ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के इस सौतेले व्यवहार को लेकर आम लोगों को जागरूक करें। बैठक में जिलाध्यक्ष ने ब्लाॅक इकाई को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष हुसन ठाकुर, अवतार सिंह, सुरमुख सिंह, मदन चौधरी, जगतार सिंह, भूपेंद्र चौधरी, नीरज, विरेंद्र शर्मा, हरप्रीत सिंह, महेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, रवि ठाकुर, सलीम मोहम्मद, तिरलोचन सिंह, जगजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह, मनोज वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें