फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सचिन ने बड़ी, फौजी मोनू ने जीती छोटी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारहट्टी मेले में दंगल का आयोजन, बच्चों के मुकाबले भी रहे आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लखदाता मेला कमेटी ने दंगल का आयोजन किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिल्ली के सचिन ने बड़ी माली का खिताब जीता, जबकि फौजी मोनू बिलासपुर छोटी माली के विजेता रहे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रधान जेपाल की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन किया गया। चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। दंगल में बाहरी राज्यों के पहलवानों ने पहलवानी में अपना दमखम दिखाया। बड़ी माली के विजेता सचिन को 36 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। छोटी माली के विजेता फौजी मोनू को 21 हजार रुपये की राशि मिली। मुख्य अतिथि विनोद सुल्तानपुरी ने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे बचाकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। बड़ी माली का मुकाबला सचिन दिल्ली और रोहित के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में सचिन दिल्ली ने जीत हासिल की। छोटी माली के फाइनल में फौजी मोनू बिलासपुर ने चेतन कंडा को पटकनी दी। स्कूली छात्राओं के कुश्ती मुकाबले भी करवाए गए। इनमें गीतिका (18), मानवी (13), ज्योति (15), हर्षिता (14), दिव्या (13), आरुषि और गायत्री ने भाग लिया। चार वर्ष के बच्चे अतुलित ने भी अखाड़े में कुश्ती कर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें