प्रशासन ने दी परिवार को 25 हजार की फौरी राहत राशि
कामली पुल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से हुई थी जेसीबी चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन )। परवाणू-शिमला एनएच-5 पर कामली पुल के समीप शुक्रवार को पहाड़ी से मलबा गिरने से जान गंवाने वाले जेसीबी चालक मनोज कुमार के शव का शनिवार को ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत सहायता प्रदान की गई। शनिवार को नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल ने मृतक के पिता राज कुमार को राहत राशि सौंपी। गौरतलब है कि सितंबर में भारी बारिश के कारण परवाणू संपर्क सड़क के समीप पिलर के पास मिट्टी खिसक गई थी। शुक्रवार को जेसीबी मशीन से कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मिट्टी खिसककर जेसीबी पर गिर गई, जिससे चालक मनोज कुमार की दबकर मौत हो गई।