फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं ने की जल स्त्रोतों व बावड़ियों की सफाई

Sat, 01 Jun 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसायटी व महिला मंडल ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसायटी ने महिला मंडल जखौली के सहयोग से मां भद्रकाली मंदिर परिसर जखौली में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाए गए इस अभियान में सोसायटी व महिला मंडल की सदस्यों ने मंदिर परिसर के प्राकृतिक जल स्रोत, बावड़ी व अन्य जगहों से कूड़ा करकट व पॉलीथिन एकत्रित किया। इस कचरे को अर्की स्थित कूड़ा संयंत्र में भेजा गया। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने मां के मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। भीषण गर्मी में भी महिलाओं ने इस अभियान में पूरे जोश के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है। महिला मंडल जखौली की सदस्य समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रहती हैं और लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करती हैं। सोसायटी के अध्यक्ष जगत गौतम शर्मा ने कहा कि आज हमारे प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण इन स्रोतों के आसपास पॉलीथिन व अन्य कूड़ा करकट का जमा होना है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि इन स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक होकर कार्य करें। इसके साथ ही अपने आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखें। इस अवसर पर एनजीओ के सदस्य जितेंद्र सैणी, दीक्षू भारद्धाज, महमूद खान, नवीन गर्ग, पूर्णिमा भारद्धाज, महिला मंडल की उपप्रधान सत्या शर्मा, सचिव शर्मिला गौतम, सदस्य रीता भारद्धाज, निर्मला देवी, चंपा देवी, रीता देवी, कुसुम लता, लीला देवी, प्रमिला और आशा वर्कर रजनी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें