फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धारा 144 के बीच शराब बेचने पर नालागढ़ में तीन मामले दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो शराब ठेके के सेल्समैन समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। चुनाव को लेकर जिले में लागू धारा 144 की उल्लघंना करने के तीन मामले दर्ज किए गए। इसमें पुलिस ने चोरी-छिपे शराब बेचने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दो शराब ठेके के सेल्समैन समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

नालागढ़ पुलिस ने भाटियां में शराब के ठेके पर कांगड़ा निवासी सेल्समैन गगन सिंह धारा 144 के बीच चोरी छिपे शराब बेच रहा था, जिसे पकड़ा गया। इसके अलावा सल्लेवाल में भी सेल्समैन अजय कुमार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नालागढ़ के सब्जी मंडी के समीप ठेके पर अज्ञात लोगों की ओर से चोरी छिपे शराब बेची जा रही थी। जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें