महिलाओं बोलीं- चंडीगढ़ या अन्य राज्यों के लिए सफर करने के लिए देना पड़ रहा पूरा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर से बाहर जाने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को हिम बस कार्ड की सुविधा नहीं मिल रही है। इसका असर यह है कि महिलाओं को चंडीगढ़ या अन्य राज्यों के लिए सफर करने पर पूरा किराया देना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि हिम बस कार्ड केवल प्रदेश के अंदर ही काम करता है, जबकि सरकारी वेबसाइट पर इसे लेकर भ्रमित करने वाली जानकारी दी जा रही है। यदि कोई शिमला से चंडीगढ़ जाना चाहे, तो शिमला से पूरा किराया देना पड़ता है और हिम बस कार्ड का लाभ नहीं मिलता। महिलाओं ने सरकार से आग्रह किया कि हिम बस कार्ड की सुविधा प्रदेश के सभी बार्डर तक उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें सफर में राहत मिल सके।
प्रदेश के भीतर ही मान्य है हिम बस कार्ड : राजेश शर्मा
परिवहन निगम के डिप्टी डिविजनल मैनेजर (आईटी) शिमला, राजेश शर्मा ने कहा कि इंटर-स्टेट बसों में हिम बस कार्ड नहीं चलेगा और यह केवल प्रदेश के भीतर ही मान्य है। अगर वेबसाइट पर गलत जानकारी दी गई है, तो उसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।