फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंपनी की दीवार से महिला का नवनिर्मित मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 10 Jun 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मलपुर पंचायत के भुड्‌ड गांव में उद्योग की दीवार गिरने से महिला के मकान को पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
महिला ने कंपनी के खिलाफ पुलिस में दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मलपुर पंचायत के भुड्ड गांव में स्थित एक महिला के नव निर्मित मकान पर एक उद्योग की चहारदीवारी गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है। जब महिला ने कंपनी को इस बारे में बताया तो कंपनी संचालकों उसे यह कह कर टाल दिया है कि उन्होंने यह दीवार जानबूझ कर नहीं गिराई। यह तो प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ है। कंपनी की ओर से ऐसा जवाब आने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भुड्ड गांव में एक महिला ने चार बिस्वा जमीन ली है। इसका बीबीएनडीए से नक्शा तैयार कराने के बाद मकान बनाने का कार्य शुरू किया था। दो दिन पहले आए तेज तूफान से महिला के नव निर्मित मकान के साथ लगती निजी कंपनी की दीवार गिर गई। यह हादसा रात के समय हुआ दिन में होता तो जान माल का नुकसान हो सकता था। दीवार गिरने से महिला के भवन को नुकसान पहुंचा है। महिला का आरोप है कि निजी कंपनी संचालकों ने जो चहारदीवारी बनाई है यह दो बार पहले भी गिर चुकी है। इसकी कोई फाउंडेशन नहीं बनाई है। जो हवा में ही गिर गई। वह इसके साथ अपना मकान बना रही हैं अगर उद्योग प्रबंधकों ने इसे ठीक नहीं किया तो उन्हें इसका नुकसान होगा। उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है, और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें