फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अर्की अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर कर दिया आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन


आईजीएमसी में चिकित्सकों ने बताया दो घंटे पहले ही हो चुकी है मौत
दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, प्रशासन ने बिठाई मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की पर पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत होने के आरोप लगे हैं। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उधर अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बिठा दी है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भूमती के चुनाड़ी गांव की सीमा (44) पत्नी हंस राज निवासी को पथरी की समस्या के चलते बुधवार को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें महिला की वास्तविक स्थिति के बारे में समय पर सही जानकारी नहीं दी। महिला के पति हंस राज, भाई नित्या नंद और दामाद दिनेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उनका पथरी का ऑपरेशन करवाया गया। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका कहना है कि उनका शरीर अस्पताल में ही नीला पड़ने लगा था। उस समय डाॅक्टरों की ओर से उन्हें कहा गया कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे बेहतर उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के काफी खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दावा किया कि जब वे महिला को लेकर आईजीएमसी पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि महिला की मृत्यु लगभग दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। इस जानकारी के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने उपचार प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीरवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार और आपातकालीन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाए जाने की आवश्यकता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
कोट
मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मुक्ता रस्तोगी,खंड चिकित्सा अधिकारी, अर्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें