फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से महिला की मौत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा बस स्टैंड के समीप एक 50 वर्षीय महिला की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। महिला किशनपुरा गांव में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी। महिला किसी कंपनी में भी कार्यरत थी। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल होने पर यह मामला सामने आया। सड़क के किनारे एक सीसीटीवी कैमरे में महिला के साथ हुई घटना कैद हुई। हादसा इतना भयानक था कि हर देखने वाले की रूह कांप गई।
विज्ञापन

किशनपुरा पंचायत के प्रधान सुरजन सैणी ने बताया कि यह हादसा 12 जून का है। किशनपुरा में एक किराये के मकान में रहने वाली प्रवासी महिला किशनपुरा बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय मार्ग को पार कर रही थी। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तो एक कार दूसरी कार को ओवर टेक करते हुए तेज रफ्तारी में आई और महिला को टक्कर मार दी। महिला टक्कर लगने के साथ ही हवा में उछल कर वापस पीठ के बल पक्की सड़क में गिर गई। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के हालत में महिला को पैदल जा रहे लोगों ने सड़क के किनारे किया। इस बीच टक्कर मारने वाला कार चालक महिला को अपनी कार से बैठा कर बद्दी अस्पताल ले गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की हालत नाजुक होने पर बद्दी से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पिछले दो दिनों से कार चालक महिला का पीजीआई में उपचार करा रहा था। लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान ने महिला की मौत होने की पुष्टि की है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें