जिला महिला कांग्रेस सोलन ने केंद्र द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कर्मचारियों के हितों में लागू न करने का विरोध किया। इसे लेकर शुक्रवार को डीसी कार्यालय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शकुंतला पांटा ने की। इसके बाद एडीएम संदीप नेगी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के वायदों को झूठा करार देते हुए कड़ी भर्त्सना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। साथ ही झूठे प्रचार और झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने की बात कही। अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन आयोग में उचित संशोधन करने के बाद इसे लागू करने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मेजर कष्णा मोहनी, इंदिरा शर्मा, सुभद्रा भारद्वाज, कैलाश सौनी, रेशु सेठी, उषा शर्मा, सुदेश परिहार, पार्वती तनवर, शम्मी साहनी, ज्योत्सना ठाकुर, रेशु कोसि, निर्मला शर्मा, जयंती पवर, सावित्री सांख्यान, सुरेंद्र कौर, पूनम चंद्रा, शकिला बानो, प्रभा वर्मा, गीता ठाकुर, किरण, सावित्री गर्ग, सत्या गर्ग, पुष्पा हांडा, सत्या ठाकुर, संतोष शर्मा, रीता ठाकुर, बंतो देवी, सुमित्रा देवी, कंचन वर्मा, खिम्मी देवी, प्रवीन जिस्टू, चुपा शर्मा, लीला देवी, मंजू गौड़, कांता चौहान, लीला देवी, नरकित नेगी, सावित्री, नीलम रघुवंशी, मीरा शर्मा, नीता चौहान, काजल, आशा लता, प्रोमिला, रंजना, आशा, उमा और संध्या मौजूद रहे।