फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 1.70 करोड़ की मशीन से चकाचक होगी शहर की सड़कें

Thu, 07 Mar 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने किया स्वीप मशीन का शुभारंभ
विज्ञापन

शिमला नगर निगम ने सोलन को दी यह मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के लोगों को नगर निगम ने वीरवार को एक नई सौगात दी है। जिसमें शहर समेत वार्डों में साफ-सफाई अब मशीन से की जाएगी। इसके तहत मेयर ने 1.70 करोड़ की एक स्वीप मशीन का शुभारंभ किया है। इसके बलबूते अब शहर की सड़कों की सफाई होगी। सड़कें चकाचक दिखेंगी और उड़ती धूल से लोगों को निजात मिलेगी। नगर निगम की इस पहल की शहर में प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार यह मशीन नगर निगम शिमला ने सोलन को दी है। हालांकि यह मशीन काफी पहले सोलन पहुंच गई थी। लेकिन इस मशीन को चलाने के लिए ऑपरेटर को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही थी। प्रशिक्षण लेने के बाद अब ऑपरेटर इस मशीन को चलाएगा। वर्तमान में नगर निगम की ओर से स्थायी और आउटसोर्सिंग पर सफाई व्यवस्था को चलाया जा रहा है। अब सफाई कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई के इस कार्य को नगर निगम ने मशीनी युग की ओर मोड़ दिया है। रोड स्वीप मशीन से अब सड़कों की साफ-सफाई की जाएगी। मशीन के उपयोग के कारण कार्य भी जल्दी होगा और मानव श्रम की भी जरूरत कम पड़ेगी। शहर की सड़कें तो साफ-सुथरी होंगी ही साथ ही धूल से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे होगा कार्य
वर्तमान में शहर की सड़कों पर सफाई कर्मी द्वारा साफ-सफाई तो की जाती थी। कूड़ा-कचरा भी उठाया जाता था। बावजूद धूल सड़क पर और सड़क किनारे रहती थी। रोड स्वीप मशीन के उपयोग से अब यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। क्योंकि स्वीप मशीन में नीचे लगा ब्रश सड़क की सफाई करेगा और उसमें लगा पंप सड़क से धूल को एकत्रित कर अपने चैंबर में जमा करेगा। जिसे बाद में अन्यत्र फेंका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें