जिला आयुष विभाग की सोलन में हुई मासिक बैठक
बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों और कर्मियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आयुष अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए सुविधाओं को और दुरुस्त किया जाएगा। इसका निर्णय विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में हुआ है। बैठक जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही निर्देश दिए कि लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाए।
जिला आयुष अधिकारी ने कहा कि जिला में दो आयुष अस्पताल और 82 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। बैठक का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों से मासिक फीडबैक लेना है ताकि अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला में बेहतरीन कार्य करने वाले डॉ. अनिता गौतम, डॉ. कामिनी शर्मा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. मनजेश शर्मा, डॉ. करूनेश नागल, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. जयपाल गर्ग, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. सोनिया धीमान, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. शिवानी नेगी सहित राजेश टेगटा, रविंद्र मेहता तथा शेर बहादुर को सम्मानित किया गया।
बैठक में जिला के लगभग 60 उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डॉ. जयपाल गर्ग, डॉ. मुनीष पंडित, डॉ. संजीव दत्ता सहित आयुष विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।