फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नामी कंपनी के चावल में मिले कीड़े, सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरा था सैंपल
विज्ञापन

विभाग ने दुकानदार को भेजा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नामी कंपनी के चावल में बड़ी मात्रा में कीड़े मिले हैं। ऐसे में चावल का सैंपल फेल हो गया है। विभाग ने दुकानदार को चावल की बिक्री करने से मना कर दिया है। ये सैंपल सीटीएल कंडाघाट जांच के लिए भेजे गए थे। यहां से इसकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार को नोटिस भी जारी कर दिया है। विभाग ने 30 दिन के भीतर दुकानदार से जवाब मांगा है। साथ ही बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

दुकानदार 30 दिन के भीतर बिल और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं देता तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सैंपल के फेल होने पर छह माह की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना भी दुकानदार को हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों जिले से सैंपल भरे थे। इसमें अधिक मात्रा में कीड़े और अन्य चीजें पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि अगर कोई चावलों का सेवन करता है तो उसे कीड़े नुकसान भी पहुंचे सकते थे। अब विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर चावल का स्टॉक बाजार से वापस कंपनी को उठाने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन

चावल का सैंपल फेल हो गया है। इसमें कीड़े पाए गए हैं। संबंधित दुकानदार को नोटिस भेज दिया है। इसको लेकर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
-अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें