फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में पेयजल आपूर्ति पर सवाल, पांचवें दिन मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के नियमित जलापूर्ति के दावों के बीच पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने दिया हवाला, सुचारू दी जा रही है रोजाना सप्लाई
गिरि और अश्वनी योजनाओं से रोज 82.69 लाख लीटर पानी आपूर्ति का दावा
विभाग बोला - शिकायत मिलते ही किया जा रहा त्वरित समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में जलसंकट को लेकर जलशक्ति विभाग और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है जबकि पेयजल वितरण की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। इसके बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को पांचवें दिन पानी मिल रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
नगर निगम से जब भी पेयजल आपूर्ति को लेकर सवाल किए जाते हैं, तो पानी की कमी का हवाला दिया जाता है। जबकि शहर में नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिदिन औसतन 80 से 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता बताई जाती है। लोगों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को पांचवें दिन पानी मिल रहा है, लेकिन होटलों, निर्माण कार्यों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में पानी की कोई विशेष कमी दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग सोलन के सहायक अभियंता एएस ठाकुर ने कहा कि सोलन को वर्तमान में गिरि उठाऊ जलापूर्ति योजना और अश्वनी खड्ड जलापूर्ति योजना के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि शहर में जलापूर्ति सुचारू बनी रहे। ठाकुर के अनुसार दोनों योजनाओं से सोलन शहर को प्रतिदिन औसतन 82.69 लाख लीटर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 34 दिनों में शहर को इन योजनाओं के माध्यम से कुल 2811.40 लाख लीटर पानी उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्थापित पंपिंग प्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में उसे तुरंत ठीक किया जा सके। जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का भी शीघ्र समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित होने और तकनीकी व्यवधान के कारण पंपिंग प्रभावित हुई थी। इससे जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई। इसके अलावा शेष समय में नियमित आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलापूर्ति से संबंधित सही तथ्यों पर ध्यान दें और किसी भी समस्या की स्थिति में विभाग को सूचित करें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें