फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में मोटर पंप खराब होने से समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून की बाड़ियां पंचायत में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पंचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़ का हाडा, गटीवाला व एखू गांव में पाइन की सप्लाई बंद पड़ी है। जोहड़जी स्कीम की फर्स्ट स्टेज दजेला की एक हफ्ते से मोटर पंप खराब है, जिसकी वजह से जनता को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

मदफल गांव के राजेंद्र कुमार रघुवंशी, परवीन कुमार, नानकु, गुरुदयाल, सकराला से दया पाल, जोहड़ का हाडा से पूर्व बीडीसी प्रेम चंद, एखू गांव के राजेंद्र कुमार, गटीवाला के मान सिंह, बरागु के पूर्व उप प्रधान नेक राम व शिशुपाल ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि पेयजल किल्लत वाले गांवों को बौनी मदफल बड़ेहरी स्कीम से सप्लाई दी जाए। इस स्कीम से कयाटू में पानी डाला जाए जिससे मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़ का हाडा गांवों को भी पानी की सप्लाई सुचारु हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में आगे भी यही दिक्कत रहेगी। बरसात के दौरान खड्ड में पानी आने से पंप खराब होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बौणी-बडेहरी स्कीम में जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यहां पर नया मोटर पंप लगाया जा रहा है। बुधवार शाम तक योजना को सुचारु कर दिया जाएगा। वीरवार से पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें