फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़े तापमान से गिरा जलस्तर, जिला में जलसंकट

Wed, 29 Mar 2017 11:04 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
विज्ञापन
मार्च में ही आसमान से आग बरसने लगी है। सोलन शहर में तापमान 26 डिग्री, परवाणू में 32 और बीबीएन में 34 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्च में ही आसमान से आग बरसने लगी है। सोलन शहर में तापमान 26 डिग्री, परवाणू में 32 और बीबीएन में 34 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। गर्मी के साथ पेयजल संकट भी गहराने लगा है। परवाणू में कौशल्या नदी का जलस्तर गिरने से पेयजल संकट शुरू हो गया है। सोलन में तीसरे दिन अपर्याप्त पानी की सप्लाई मिल रही है तो सुबाथू के कुछ क्षेत्रों में भी पानी का संकट गहराने लगा है। इसके साथ ही पेयजल सप्लाई करने वाली एजेंसियां पेयजल किल्लत से निपटने के लिए सख्त हो गई हैं।
विज्ञापन


सोलन नगर परिषद के अलावा परवाणू में हिमुड्डा ने पीने के पानी की टंकियों में लीकेज होने पर कनेक्शन काटने के फरमान जारी कर दिए हैं। जिला भर में 15 अप्रैल से नए कनेक्शन देने पर रोक लगने जा रही है। हालांकि अभी गर्मियों का आगाज है। लेकिन अगर मौसम का रुख यही रहा तो आने वाले समय में लोगों को भारी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन
औद्योगिक शहर परवाणू में अब पानी की टंकियों में लीकेज होने पर लोगों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए हिमुडा ने फरमान जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जिस भी उपभोक्ता की टंकी में पानी की लीकेज होगी उसका पानी का कनेक्शन बिना नोटिस के काट दिया जाएगा। मौजूदा समय में गर्मी शुरू हो गई है और कौशल्या नदी में भी पानी का स्तर कम हो गया है। इस कारण हिमुडा को भी अब पानी कम मिलने लगा है।
विज्ञापन


पानी के मीटर बदलने के आदेश
परवाणू में हिमुडा ने 90 डिफाल्टरों को पानी के मीटर बदलने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पानी के मीटर खराब होने पर पानी की रीडिंग सही नहीं आ रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिनके कनेक्शन भी एक सप्ताह के बाद काटने शुरू कर दिए जाएंगे।  

चैक डैम बनाने का काम शुरू नहीं
परवाणू शहर में पानी की किल्लत दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पेयजल योजना के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। नगर परिषद परवाणू ने हिमुडा को कौशल्या नदी में बांध बनाने के लिए पहली किस्त भी जारी की है। हिमुडा ने भी किस्त के मिलते ही बांध बनाने के लिए टेंडर लगाए हैं लेकिन यहां पर काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है।

पानी का दुरुपयोग न करें लोग : भाटिया
हिमुडा के अधिशासी अभियंता आरसी भाटिया ने कहा कि कौशल्या नदी में पानी का स्तर गिर चुका है। उन्होंने लोगों से पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की है। यदि किसी के पानी के टंकियों में लीकेज है तो उसे ठीक करवाएं अन्यथा ऐसे लोगों के पानी के कनेक्शन बिना नोटिस के काट दिए जाएंगे।

पहले नोटिस फिर काटेंगे कनेक्शन : नप
नगर परिषद अध्यक्ष सोलन पवन गुप्ता ने कहा कि 15 अप्रैल से नए पानी के कनेक्शन पर रोक लग रही है। पानी के दुरुपयोग पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों में लीकेज की स्थिति में पहले नोटिस जारी किए जाएंगे उसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

जाड़ला में पेयजल संकट
सुबाथू (सोलन)। गर्मियों की शुरुआत में ही पेयजल आपूर्ति हांफने लगी है। पंचायत जाड़ला के ग्रामीणों के मुताबिक पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, सुनील, दलीप कुमार, कृष्णचंद, हीरूराम और परसराम ने कहा कि पानी न आने से रोजमर्रा का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं और बच्चों को पूरा दिन खेतों का काम छोड़कर बावड़ियों और हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच के अधिकारियों से मांग की है की जल्द ही जाड़ला के लोगों को स्थायी रूप से पेयजल सप्लाई मुहैया करवाई जाए। आईपीएच सुबाथू के सहायक अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया की पेयजल समस्या का समाधान जल्द होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें