फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में एक सप्ताह छोड़कर आ रहा मटमेला पानी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नालागढ़-नंगल योजना से टैंक भरने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी न केवल एक सप्ताह बाद मिल रहा है, बल्कि पानी मटमैला भी है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है। जब भी समस्या को लेकर संबंधित कनिष्ठ अभियंता को फोन किया जाता है, तो कई बार फोन तक नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर कुछ देर के लिए पानी छोड़ दिया जाता है, लेकिन जलस्रोत में गाद आने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
स्थानीय निवासी दक्षराज शर्मा, संजीव कुमार, सतपाल और लाल चंद वर्मा का कहना है कि गर्मियों में भी ऐसी किल्लत नहीं हुई, जैसी अब झेलनी पड़ रही है। दैनिक कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी के लिए लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि गाद की समस्या को देखते हुए नालागढ़-नंगल पेयजल योजना से रामशहर के टैंकों को भरा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को स्थायी समाधान तलाशना चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोट
एक दिन बिजली कट रहने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। बारिश के कारण अमपानी स्थित मुख्य जलस्रोत में मटमैला पानी आ गया है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -मेवा सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें