फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों को दी कचरा प्रबंधन प्लांट व मशरूम उत्पादन केंद्र की जानकारी

Fri, 16 Feb 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ काॅलेज के छात्र दभोटा के सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ के बॉयो साइंस विभाग के छात्रों को करवाया शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के बाॅयो साइंस विभाग की ओर से शुक्रवार को शिवालिक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र दभोटा और मशरूम कल्टीवेशन यूनिट प्लासी का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इसमें बीएससी द्वितीय वर्ष व बीएससी-तृतीय वर्ष के 40 छात्रों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान चार संकाय सदस्य डॉ. अनंत साहनी, डॉ. विकास गुलेरिया, डॉ. हरविंदर और प्रवक्ता पूजा भी छात्रों के साथ रहे। इस दौरान छात्रों को मशरूम खेती इकाई में तापमान विनियमन इकाई, कंपोस्ट यूनिट, मशरूम अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और पॉलीथिन बैग में मशरूम की वृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शिवालिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थों के उपचार, भंडारण और निपटान के बारे में सीखा। छात्रों ने प्रयोगशाला का भी दौरा किया जहां उन्हें एएएस, जीसी, बम कैलोरी मीटर जैसे विभिन्न उपकरण देखने को मिले। जिससे उन्हें ज्ञान को व्यापक बनाने में मदद मिली और नए अनुभवों से परिचय हुआ। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए काफी उपयोगी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें