रामशहर कॉलेज के एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रामशहर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रो. रणजोध सिंह समापन समारोह के मुख्यातिथि रहे। इसी के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया।
सत्र में इस महाविद्यालय को एनएसएस इकाई की स्वीकृति मिली थी। शिविर में महाविद्यालय के 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। जिनमें 5 लड़के व 20 लड़कियां शामिल रहीं। राष्ट्रीय सेवा योजना की रामशहर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि के पालनाटा ने सात दिनों में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उसके बाद मुख्यातिथि ने कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवियों को सफलतापूर्वक सात दिवसीय शिविर पूरा करने पर बधाई दी। कुमारी प्रिया और कैलाश ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। स्वंयसेवी दीक्षा और तरसेम ने सात दिवसीय कैंप में सीखी नई बातों को सबके समक्ष रखा। सपना ने नृत्य किया। अमृता, नीरज, प्रिया, निकिता आदि ने पंजाबी डांस किया। अंत में स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. सतविंदर सिंह, प्रो संदीप, प्रो. डीसी नेगी, प्रो. सुमन, डॉ तनु कलसी, प्रो. रीतू, गैर शिक्षक वर्ग में अधीक्षक योगेश कुमार, संजय कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।