एबीवीपी बद्दी इकाई ने किया कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बद्दी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आयुष को इकाई अध्यक्ष बनाया गया, जबकि निपुण को इकाई सचिव चुना गया। विभाग संयोजक शेखर कंडारी व तुषार संगर की देखरेख में इकाई का गठन हुआ। इस मौके पर पूर्व इकाई अध्यक्ष विशाल सांख्यान और पूर्व इकाई सचिव विक्रमजीत सिंह उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में विक्की व लवप्रीत को उपाध्यक्ष, सह सचिव आदित्य ठाकुर चुने गए। साथ ही में विद्यार्थी परिषद के आयाम और गतिविधियों की भी घोषणा की गई।
शेखर कंडारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को की गई। तब से लेकर विद्यार्थी परिषद छात्र हित और समाज हित में कार्य करती आ रही है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। विशाल सांख्यान ने कहा कि आज यह छात्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही राष्ट्रीय हित और विद्यार्थी हित के लिए कार्य करती आ रही है