फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने लुहाणा में बावड़ी को किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहाणा गांव तक निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर की एनएसएस इकाई ने सोमवार को एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर लुहाणा पंचायत क्षेत्र में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने किया।
उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही, जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के बिना मानव जीवन असंभव है। शिविर की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से लुहाणा गांव तक रैली से हुई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने जल है तो कल है तथा जल बचाओ-जीवन बचाओ जैसे नारे लगाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि के. पालनाटा ने बताया कि यह गतिविधि एनएसएस की वार्षिक कार्य योजना का हिस्सा है। प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय के स्वयंसेवी इस क्षेत्र के जलस्रोतों की सफाई करते हैं। इस स्वच्छता अभियान में कुल 23 एनएसएस स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें