फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन


26 मार्च रात को आई दुर्गंध, ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को सूचना


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। प्लासडा गांव में संचालित एक उद्योग के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। क्षेत्र की पंचायतों रेडियली, गोल जमाला, बारियां और कोईडी के निवासियों ने कंपनी पर वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कंपनी की ओर से पर्यावरण मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार प्रशासन और सरकार को शिकायतें भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
संघर्ष समिति के प्रधान इंदू वैद्य, हरदीप सिंह बावा ने बताया कि 26 मार्च की रात को कंपनी से अत्यधिक दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस थाना नालागढ़ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को भी बुलाया। जब टीम और ग्रामीण प्रशासन के साथ कंपनी परिसर में पहुंचे तो वहां बदबू के साथ कई अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन

20 फरवरी को ग्रामीणों ने कंपनी का एक टैंकर पकड़ा था, जिसमें कथित तौर पर बिना शोधित पानी बाहर ले जाया जा रहा था। इस मामले में थाना नालागढ़ में एफआईआर भी दर्ज हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इसके विरोध में 23 मार्च को क्षेत्रवासियों ने एक बड़ी रैली निकाली और नालागढ़ के एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें