फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिरीनगर पंचायत में पानी का निजी बोर करवाने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। सिरीनगर पंचायत में निजी बोर करवाने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने कंडाघाट उपमंडलाधिकारी कार्यालय में रोष व्यक्त किया और क्षेत्र में लगे बोरवेल का विरोध किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने लिखित शिकायत उपमंडलाधिकारी कंडाघाट को दी है। इस पर जल्द कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। वहीं लोगों को बोरवेल लगने से पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट भी मंडराना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जदारी, ध्याड़ी, आड्डा और धाली के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान राजविंद्र कौर और उप प्रधान प्रद्युम्न ठाकुर की अध्यक्षता में शिकायत पत्र दिया। उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा कि मानपुरा निवासी ने कालीघाटी उपमहाल धाली में खसरा जमीन खरीदी है।
व्यक्ति ने इस जमीन में मशीन की सहायता से पानी निकालने के लिए 21 नवंबर को बोर करवा दिया। इस बोर के लगने से ग्रामीण प्रभावित होंगे। बोरवेल लगने से प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाएंगे।
विज्ञापन

बोरवेल के लगने से करीब 100 परिवार प्रभावित हो रहे हैं जो पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। वहीं पीने योग्य पानी भी कम हो जाएगा। ग्रामीणों ने शिकायत के माध्यम से इसे तुरंत प्रभाव से बंद करवाने की मांग की और मौका देखने की का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें