फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विक्रमादित्य होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि

Thu, 11 Jan 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, ध्वजारोहण से होगा समारोह शुरू
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी जवान करेंगे मार्च पास्ट
गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मनाया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने वीरवार को इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोलन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार विशेष अतिथि रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10:40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रातः 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। तदोपरांत पुलिस, गृह रक्षा एवं एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास 22 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से ठोडो मैदान में होगा। इसके लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-220089 व सहायक लोक संपर्क अधिकारी सोलन के मोबाइल नंबर 98052-73894 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में गठित समिति द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची सभी विभाग सहायक आयुक्त सोलन के कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम सोलन को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक व समारोह स्थल की उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने अन्य विभागों को भी सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त सोलन डॉ. स्वाति गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें