नगर परिषद के दस्तावेज जांचे, 2017 का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में वर्ष 2017-18 में टाइलों की खरीद को लेकर अनियमितताएं बरतने के मामले में तत्कालीन अधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर विजिलेंस की टीम जांच के लिए पहुंची। विजिलेंस सोलन की टीम ने सोमवार और मंगलवार को नगर परिषद परवाणू में दस्तावेजों की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
गौरतलब है कि नप ने शहर में टाइलें लगाने के लिए इसकी खरीद काफी महंगे दामों पर की थी। इसके चलते इसकी शिकायत विजिलेंस में की गई थी। इसके बाद मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक विजिलेंस शिमला अंजुम आरा ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट जांच के बाद सांझा की जा सकेगी। अधिकारियों के नगर परिषद परवाणू जाने की जानकारी नहीं है।