फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में वर्षा शालिका विभाग की अनदेखी का शिकार

Sun, 11 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-2 में वार्षा शालिका की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग को स्थानीय लोग बता चुके हैं परेशानी
विज्ञापन

बारिश, धूप में बुजुर्गों और महिलाओं को खुले में करना पड़ता है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर तीन पुरला में सड़क पर बनाई गई वर्षा शालिका विभाग की अनदेखी का शिकार हो रही है। इसके चलते हालत काफी बदतर हो चुकी है। वर्षा शालिका में पिलर भी टूट चुके हैं। वहीं इस वर्षा शालिका की छत भी गिर चुकी है। इससे यहां पर खड़े रहना भी मुश्किल है। वर्षा शालिका को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को स्थानीय लोग कई बार बता चुके हैं। लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं निकला है। इस कारण यात्रियों को बारिश और धूप में खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि दत्यार, कोटी, जाबली और अन्य जगहों को जाने के लिए यात्री सेक्टर तीन में बसों का इंतजार करते हैं। इसके लिए यहां पर वर्षा शालिका का निर्माण किया गया गया था। लेकिन इन दिनों वर्षा शालिका के केवल पिलर रह गए हैं। उधर, भारतीय जन समस्या निवारण मंच ने हाल ही में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है और वर्षा शालिका का पुन: जीर्णोद्धार करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शिव कुमार ने बताया कि इस वर्षा शालिका के निर्माण के लिए कुछ समय पहले 1,62,000 रुपये का एस्टीमेट बनाया है। परंतु अभी तक इस का टेंडर नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें