फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संडे किसान मंडी से 20 मीटर दूरी पर दोगुने दाम में बिक रहीं सब्जियां

Sun, 19 Jul 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं पर विभाग की कोई पकड़ नहीं, ग्राहक परेशान
किसान जनता मंडी में सस्ती सब्जियों का लाभ उठाने पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे के पास लग रही किसान जनता मंडी में जो सब्जियां 20 से 25 रुपये की बिक रही है, उन्हीं सब्जियों को तहबाजारियों की ओर से बाजार में 40 से 50 रुपये तक बेचा जा रहा है। किसान जनता मंडी से 20 मीटर की दूरी पर ही सब्जी विक्रेता दोगुना तक अधिक दाम वसूल रहे हैं। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग की भी इनपर कोई पकड़ नहीं है। बीते काफी समय से इन सब्जी विक्रेताओं की न तो कोई जांच हुई है और न ही रेट लिस्ट जांची जाती है। जिससे अब ये मनमर्जी के दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं।
किसान जनता मंडी के किसानों ने बताया कि अब स्थानीय टमाटर के दाम मंडी में काफी कम हो गए हैं, लेकिन बाजार में सब्जी विक्रेता 40 से 50 रुपये तक बेच रहे हैं। किसानों को मंडी में लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन बाजारों में तहबाजारी खूब लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान जनता मंडी में टमाटर 20 से 25 रुपये किलो बेचा जा रहा है, ताकि लोगों को सही दामों का फायदा हो सके।
विज्ञापन


इनसेट
किसान विरेंद्र सिहं ने बताया कि वह सब्जी मंडी से लगभग 5 से 10 रुपये तक ही महंगे बेचे जा रहे हैं। वहीं बाजारों में वही सब्जियां दोगुना तक अधिक दामों में बेची जा रही है। ऐसे में किसान जनता मंडी में हर रविवार अच्छी खरीदारी होती है, लेकिन अब मंडी में भी किसानों से अधिक तहबाजारियों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। इस ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए।

इनसेट
मंडी के दामों पर बेच रहे सब्जी
किसान राजू (राजकुमार) ने बताया कि वह स्थानीय सब्जियां मंडी के दामों पर ही बेचते हैं। कहा कि रविवार को मंडी में बीन 80 और शिमला मिर्च 70 रुपये किलो बिकी, तो उन्होंने भी वहीं दाम पर लोगों को सब्जी बेची है। वहीं बाजार में इनके दाम काफी अधिक है।
विज्ञापन


इनसेट

बाजार से आधे दाम हैं मंडी में
किसान रमेश कुमार ने बताया कि वह बाजार से दोगुना तक कम दामों में सब्जी बेच रहे हैं। कहा कि लोगों को किसानों की ओर से हर रविवार को ताजी सब्जियां बेची जा रही है। ऐसे में लोग भी हर रविवार को सब्जियों की खरीदारी करने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं।

इनसेट

सब्जी-किसान मंडी के दाम-बाजार के दाम
शिमला मिर्च-70-100
आलू-20-40
टमाटर-20-50
बंद गोभी-40-60
खीरा-30-50
फूल गोभी-40-70
फ्रांसबीन-80-120
बैंगन-30-50
प्याज-40-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें