बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई किरायेदार को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस बद्दी थाने की टीम ने गुप्त सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव ढोरियां में एक किराये के कमरे पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने कमरे के भीतर से भारी मात्रा में रखी गई कुल 8 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह, निवासी गांव व डाकखाना नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला हरियाणा के रूप में हुई है। छापा मारी के दौरान मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति बरामद की गई शराब के संबंध में पुलिस टीम के समक्ष कोई भी वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी अन्वेषण व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।