दाड़लाघाट में सब्जि की दूकान का औचक निरीक्षण करते खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा। संवा
दाड़लाघाट में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किया निरीक्षण
कई दुकानों पर जांची रेट लिस्ट, मिल रही थीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अर्की की टीम ने शालाघाट से दाड़लाघाट तक सब्जी विक्रेताओं और डिपो धारकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में रेट लिस्ट नहीं पाई गई। इसे लेकर विभागीय कर्मचारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी है। साथ ही नियम की पालना न करने पर कार्रवाई के बारे में भी बताया है।
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा ने वीरवार को सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर चस्पा की गई रेट लिस्ट की जांच की। जिन दुकानदारों ने दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की थी। उन्हें चेतावनी देकर भविष्य में नियमित रूप से रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं से शिकायतें मिलती रहती हैं कि सब्जी विक्रेता सब्जियों के मनमाने रेट वसूल करते हैं। कुछ दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई होती है। इससे ग्राहकों को सही रेट की जानकारी नहीं मिल पाती और वह परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को मूल्य सूची चस्पा करना जरूरी है। अन्यथा आगामी दिनों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।