सोलन की किसान जनता मंडी में प्याज की कीमतों में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी
फूलगोभी 60 तो टमाटर 40 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे स्थित किसान जनता मंडी में इस सप्ताह सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम जनता और गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। मंडी में सबसे ज्यादा उछाल फूलगोभी की कीमतों में आया है। पिछले हफ्ते 30 रुपये किलो बिकने वाली फूलगोभी इस हफ्ते सीधे दोगुनी होकर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
टमाटर के दामों में भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह अब 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, प्याज की कीमत में 10 रुपये का उछाल आया है। पिछले हफ्ते 60 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 70 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। इसके अलावा कद्दू के दाम में भी 20 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किसान जनता मंडी के स्थानीय विक्रेता मनोहर शर्मा ने बताया कि प्याज और फूलगोभी का सीजन खत्म होने की कगार पर है, जिसके कारण आवक घटने से कीमतों में तेजी आई है। महंगाई के बीच ग्राहकों को कुछ सब्जियों में राहत भी मिली है। आलू, लंकु और लोकल खीरे के दामों में 10 से 20 रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, भिंडी, बैंगन, बंद गोभी, घीया और शिमला मिर्च के दाम स्थिर बने हुए हैं।
मंडी में चुकंदर 40 रुपये, लोबिया व काली तोरी 60 रुपये, अदरक 120 रुपये और जीमीकंद 80 रुपये प्रति किलो बिका। दामों में उतार-चढ़ाव के बावजूद रविवार को मंडी में खरीदारों की भारी चहल-पहल रही और पूरा परिसर ग्राहकों से गुलजार नजर आया।
इनसेट
किसान जनता मंडी में प्रमुख सब्जियों के दाम (प्रति किलो)
सब्जी
दाम (पहले)
दाम (अब)
टमाटर
20
40
करेला
40
30
घीया
40
40
लोकल खीरा
40
20
प्याज
60
70
आलू
25
20
शिमला मिर्च
30
30
मूली
20
30
बंद गोभी
30
30
फूलगोभी
30
60
बैंगन
40
40
जीमीकंद 100
80
भिंडी
40
40