फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी : संजय

Thu, 14 Dec 2023 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित किसान मेले को संबो​धित करते सीपीएस संजय अवस
विज्ञापन
मनलोग कलां के लिए 2.59 करोड़ की पेयजल योजना का काम जल्द होगा शुरू
विज्ञापन

सीपीएस संजय अवस्थी ने मनलोग कलां में किसान मेले को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से उत्पादन में वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। वह वीरवार को सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित किसान मेले को संबोधित कर रहे थे।

सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं इस उपज को और बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान मेले को ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित करने का उद्देश्य इस समूचे क्षेत्र में कृषि प्रधान योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने आशा जताई कि किसान मेले में सुझाई गई कृषि करने की नई तकनीकों को किसान अपनाएंगे ताकि उपज में बढ़ोतरी के साथ-साथ उनकी आर्थिकी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और नौणी विवि में कृषि क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान और उत्पादन प्रबंधन की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जानी आवश्यक है ताकि किसान इससे समय पर लाभांवित हो सकें। कहा कि मनलोग कलां की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लगभग 2.59 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार है और शीघ्र ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों की सभी मांगों को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वाले प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया। उन्होंने महिला मंडल मनलोग कलां को अपनी ओर से 11000 रुपये देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और इनके निराकरण के निर्देश दिए।
डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने विवि द्वारा कृषि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि कृषि क्षेत्र में आ रही नई तकनीक की जानकारी के लिए आपसी संवाद बनाए रखें और रेडियो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला सोलन कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, ग्राम पंचायत मनलोग कलां के प्रधान अमर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, उप प्रधान संजीव, बीडीसी सदस्य रमेश ठाकुर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मंडलाधिकारी नालागढ़ एचके गुप्ता, विकास खंड अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान, विकास खंड अधिकारी कुनिहार आकृति ठाकुर, नौणी विवि के विस्तार शिक्षा के निदेशक इंद्र देव, कृषि विज्ञान केंद्र सदन कंडाघाट के संयोजक जितेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समूचे क्षेत्र के ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत मनलोग कलां में आयोजित किसान मेले को संबोधित करते सीपीएस संजय अवस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें